मानसून डाइट: बरसात के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं
विषय सूची
परिचय
जब मानसून का मौसम आता है, तो अपने साथ साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और गर्मी से राहत का मौसम लेकर आता है, लेकिन इसके साथ साथ और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में humidity अधिक होती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से होते है।जिसके कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें, skin disease, सर्दी खांसी आदि जैसी बीमारियां होती है। ऐसे में मानसून डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
आप अपनी monsoon diet में एक संतुलित और सावधानी पूर्वक चुनी हुई डाइट का इस्तेमाल करके न केवल अपने immune सिस्टम को मजबूत कर सकती है, बल्कि कई सारे रोगों से बचाव ही कर सकते हैं। मानसून में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसको जानना बहुत जरूरी होता है, तो चलिए हम जानते हैं।
मानसून डाइट में क्या खाना चाहिए | What To Eat In Monsoon
आप अपने मानसून डाइट प्लान में क्या-क्या चीज शामिल कर सकते हैं इसको लेकर आपके मन में बहुत से सवाल होते हैं कि मानसून में क्या खाएं। इसलिए हम आपको अब कुछ monsoon diet tips बताने वाले हैं।
हल्का और ताजा भोजन
जब मानसून का मौसम आता है तो पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है इसलिए ऐसे में भारी तला भोजन पचाने में मुश्किल होता है, जिससे गैस अपच जैसी कई तरह की दिक्कतें भी होती हैं इसलिए आपको मानसून डाइट में मानसून के मौसम में हल्का और ताजा भोजन ही करना चाहिए।
आप अपने मानसून डाइट प्लान में हल्का और ताजा भोजन में मूंग दाल, तुवर दाल, दलिया, ओट्स, भुनी हुई सब्जियां, ब्राउन राइस, खिचड़ी आदि खा सकते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थ को खाने से आपका पेट ठंडा रहता है और पाचन आसानी से होता है।
प्रोबायोटिक्स – अच्छे बैक्टीरिया का खजाना
आप अपने मानसून डाइट प्लान में प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन कर सकते हैं यह आपकी आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और आपके शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाता है। प्रोबायोटिक के रूप में आप ताजा दही, छाछ, बादाम वाला दूध आदि का सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों का सेवन मानसून के समय में करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है।
कड़वे तत्व की सब्जियां होती है फायदेमंद
आप अपने मानसून डाइट प्लान में कड़वे स्वाद वाली सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं, कड़वे स्वाद वाली सब्जियां एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस होती है जो मानसून मैं आपके शरीर को संक्रमण से बचाती है। आप अपने monsoon diet में नीम, करेला, मेंथी, हल्दी, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, तुलसी आदि का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से आपका शरीर रोगों से सुरक्षित रहता है और आपकी इम्यूनिटी नेचुरल तरीके से बढ़ती है।
मौसमी फलों का सेवन करें
मानसून के मौसम में अधिक पानी वाले फल जैसे तरबूज या खरबूज खाने से आपको बचना चाहिए इसके स्थान पर आपको कम पानी और फाइबर युक्त फल खाना चाहिए। मानसून के मौसम में सुरक्षित फल जो आपके शरीर को पोषण देता है वह है सेब, नाशपाती, अनार, अमरुद, लीची, केला। यह सभी मानसून डाइट फल आपके शरीर को पोषण देकर शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
सूप और हर्बल चाय का सेवन करे जिससे स्वाद भी, सुरक्षा भी
आप अपनी मानसून डाइट में गर्म तरल पदार्थ का सेवन करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा कर सकते हैं। जिसके लिए आप तुलसी अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध, वेजिटेबल सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। ये मानसून डाइट ड्रिंक गले को आराम देता है और आपके शरीर को सर्दी जुकाम होने से बचाता है।
सूखे मेवे और नट्स, एनर्जी का पावरहाउस
मानसून के मौसम में जब भी आपको स्नैक्स खाने का मन करे तो चिप्स और नमकीन की जगह आप सूखे मेवे को खा सकते हैं। इसके अलावा आप बादाम, अखरोट, किसमिस, काजू, खजूर आदि का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए मानसून डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
उबली हुई सब्जियां खाएं
मानसून के मौसम में कच्ची सब्जियों में वायरस यह हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए कई तरह के बीमारी का कारण बनते हैं। अगर आपको कच्चा सलाद खाना पसंद है तो आप मानसून के मौसम में मानसून डाइट में उबली हुई सब्जियों का सलाद बनाकर खा सकते हैं। क्योंकि उबली हुई सब्जियां व्यक्ति के पाचन में सहायक होती है और इसके साथ ही उबली हुई सब्जियों में सभी प्रकार के बैक्टीरिया और जीवाणु नष्ट हो जाते हैं।
सीफूड सीमित करें
वर्षा का मौसम आमतौर पर समुद्री जीवों आदि के लिए प्रजनन का अवसर होता है, जो संक्रमण और प्रदूषण के लिए अत्यधिक संवेदनशील होता है। इस मौसम में समुद्री जीवों को खाने से स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं इसलिए सीफूड खाने से बचना चाहिए। Diet in rainy season के दौरान सीफूड का सेवन नहीं करना व्यक्ति के लिए बहुत सुरक्षित होता है मानसून का मौसम बीतने के बाद ही सीफूड खाए।
मानसून डाइट प्लान में क्या नहीं खाना चाहिए | What Not to Eat in Monsoon
स्ट्रीट फूड और जंक फूड से बचे
मानसून के मौसम में सड़क किनारे का खाना न केवल दूषित हो सकता है बल्कि कई बार यह खाना खुले में रखा होने के कारण बैक्टीरिया का शिकार होता है इसलिए आपको मानसून के मौसम में गोलगप्पे, भटूरे, चाट, मोमोज आदि नहीं खाने चाहिए। इससे फूड प्वाइजनिंग और डायरिया का खतरा होता है।
पत्तेदार सब्ज़ियाँ (अगर सही से न धुलें)
मानसून के मौसम में आपको पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए, पालक बथुआ मेथी आदि जैसी हरी सब्जियां वैसे तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है लेकिन मानसून के मौसम में अगर अच्छी तरह नहीं धोई जाती है तो इसमें मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया रह सकते हैं। इसलिए monsoon diet में इसे शामिल न करें।
बहुत मसालेदार और तला हुआ भोजन
मानसून डाइट प्लान में बहुत मसालेदार और तला हुआ भोजन शामिल न करें इससे आपके पेट में जलन, एसिडिटी और कब्ज हो सकती है। सड़क किनारे मिलने वाले चटपटे चाइनीस, फास्ट फूड या तला हुआ खाना खाने से बचे monsoon diet आपका हल्का और साधारण होना चाहिए।
पानी युक्त फल-सब्ज़ियाँ
आपको अपने मानसून डाइट प्लान में पानी युक्त फल, सब्जियां नहीं खानी चाहिए जैसे तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि यह सभी फल अधिक पानी वाले होते हैं जो मानसून के संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। ये सभी पदार्थों का सेवन करने से मानसून के मौसम में जल जनित रोग होने का खतरा रहता है, इसके अलावा इन सभी पानी युक्त फलों का सेवन करने से ब्लोटिंग या फिर बदहजमी जैसे बीमारियां भी हो जाती है।
भारी दालें और गैस बनाने वाले आहार
मानसून डाइट प्लान में कुछ दाल जैसे उड़द, चना, राजमा आदि जैसे दलों का सेवन न करें क्योंकि यह सभी बचाने में भारी होती है और मानसून के मौसम में अपच और गैस का कारण बन सकती है। आप इसकी बजाय हल्की मूंग दाल बनाकर खा सकते हैं।
नमक से बचें
मानसून में अत्यधिक नमक का सेवन करने से आपको ब्लोटिंग या नमक की कमी हो सकती है, जो की बारिश वाले मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। आपको अपने मानसून डाइट में नमक का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे।
monsoon diet tips क्या है
आपको अपने monsoon diet tips में इन सभी बातों को अपनाने के बावजूद मानसून डाइट प्लान में कुछ अन्य सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
- हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ ही पानी पिए।
- खाना बनाने और खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना ना भूले।
- घर में मच्छरदानी का उपयोग करें जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा न हो।
- फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए हमेशा सूखे कपड़े ही पहने।
- अपने शरीर को व्यायाम के द्वारा सक्रिय रखें।
मानसून डाइट के फायदे (Benefits of Monsoon Diet)
अगर आप मानसून डाइट प्लान अपनाते हैं तो आपको अपने शरीर में निम्न प्रकार के फायदे देखने को मिलेंगे।
- आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी जिससे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता मिलेगी।
- आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा जिससे हल्का भोजन और प्रोबायोटिक डाइजेशन ठीक होगा।
- अगर आप मानसून डाइट प्लान फॉलो करते हैं तो आपका शरीर ऊर्जावान रहेगा।
- आमतौर पर मानसून के मौसम में होने वाली सर्दी खांसी जुकाम आदि जैसी बीमारियों से आप बचे रहेंगे।
Conclusion
मानसून डाइट सिर्फ एक खानपान के लिए एक प्लान नहीं है बल्कि आपके शरीर को मौसम के अनुसार सुरक्षित रखने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली है। monsoon dietके द्वारा आप सही खाने का चयन, स्वच्छता से भोजन और एक स्वस्थ नियमित दिनचर्या को अपना सकते हैं और मानसून के मौसम में पूरी ऊर्जा के साथ स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
तो इस मानसून सेहत को खराब होने से बचाइए और पौष्टिक भोजन खाकर हर दिन ऊर्जावान रहे। उम्मीद है हमारे द्वारा दिए जाने वाले डाइट प्लान को फॉलो करके आप इस मानसून स्वस्थ रहेंगे।
प्रिय पाठकों अगर आपको ये लेख पसंद आये तो शेयर और कमेंट जरूर करें ताकि भविष्य में हमें ऐसे और पोस्ट लिखने की प्रेरणा मिले | यह लेख जानकारी के लिए है, बीमारी की चिकित्सा के लिए अपने डॉक्टर से एडवाइस लें |
ये भी पढ़ें :जादुई टिप्स जो बताएँगे की कैसे आप मानसून में भी बीमार हुए बिना यात्रा कर सकते हैं
ये भी पढ़ें: मानसून में फेफड़ों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूर करें ये उपाय, नहीं होगी बीमारी