Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari: जाने कारण, लक्षण, उपचार और घरेलु रेमेडी के बारे में
विषय सूची
Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari: डिजिटल टेक्नोलॉजी इस समय हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। हम सभी अपने चारों तरफ कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और बहुत सारे गैजेट से घिरे हुए हैं। अब सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम कई प्रकार के गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं और हमारी आंखें लगातार स्क्रीन पर टिकी रहती है। अब ऑफिस के काम से लेकर, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट हम डिजिटल डिवाइसेज के बिना नहीं रह सकते हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा तनाव हमारी आंखों पर आता है।
स्क्रीन पर बहुत ज्यादा समय बिताने की वजह से हमारी आंखें कंप्यूटर विजन सिंड्रोम का शिकार हो सकती है, जिसे हम डिजिटल आई स्ट्रेन के नाम से भी जानते हैं। यह सिंड्रोम क्या है? कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षण, उपचार और इससे जुड़े हुए विभिन्न प्रकार के फैक्ट की जानकारी आपको देने वाले हैं। इसके लिए आपको इस Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।
Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम एक समस्याओं का एक ग्रुप है जो उन लोगों को होती है जो लंबे समय तक कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टैबलेट या किसी भी डिजिटल डिवाइस की स्क्रीन पर काम करते हैं। इसकी वजह से आंखों के साथ ही शरीर के कई अन्य हिस्सों में कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से हमें असुविधा होने लगती है। अगर इस प्रकार के सिंड्रोम की आप लंबे समय तक अनदेखी करते हैं तो इसकी वजह से आपको कई प्रकार की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप हमारा यह आर्टिकल Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari पूरा पढ़ते है तो आपको यहाँ पर इस समस्या की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
आपको बता दें कि कंप्यूटर लैपटॉप और मोबाइल जैसी स्क्रीन पर दिखने वाला टेक्स्ट या कोई भी इमेज छोटे-छोटे पिक्सल की सहायता से बनता है, जिसको पढ़ने के लिए या समझने के लिए हमें आंखों से ज्यादा फोकस करना पड़ता है। इसकी वजह से हमारी आंखों की जो मांसपेशियों के ऊपर तनाव बढ़ने लगता है। लंबे समय तक ऐसा करने से स्क्रीन से जो ब्लू लाइट निकलती है वह हमारी आंखों और शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करती है। इसके बारे में थोडा और विस्तार से हम आपको Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari देने जा रहे है।
Computer Vision Syndrome Symptoms in Hindi
जब आपको कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari) होगा तो नीचे बताये गए लक्षण नजर आने लगते है।
- यह सिंड्रोम होने पर स्क्रीन पर काम करने की वजह से आंखों की मसल्स में थकान होने लगती है।
- स्क्रीन पर फोकस करने में आपको कठिनाई होना शुरू हो जाती है या फिर धुंधला नजर आना शुरू हो जाता है।
- आंखें धीरे-धीरे ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से जलन की समस्या भी हो जाती है।
- आंखों से धीरे-धीरे पानी आने लगता है।
- कुछ लोगों को यह सिंड्रोम होने पर डबल विजन की शिकायत भी रहती है।
- स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी से आंखों को समस्या होने लगती है।
- लगातार सिर दर्द रहना या चक्कर आना भी इस बीमारी का लक्षण है।
- गर्दन और कंधे में लगातार दर्द रहता है जो गलत पोस्चर में बैठकर काम करने की वजह से होता है।
- लंबे समय तक लैपटॉप और कंप्यूटर की स्क्रीन पर काम करने की वजह से हमें पेट दर्द की शिकायत रहने लगती है।
- कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को नींद नहीं आने की समस्या हो जाती है।
Causes of Computer Vision Syndrome in Hindi
Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari के कई प्रकार के कारण हो सकते है जिनमे से प्रमुख कारण आपको नीचे बताये जा रहे है
- रोजाना अगर आप दो से ज्यादा घंटे तक स्क्रीन पर समय बिताते हैं तो यह समस्या हो सकती है।
- विशेष रूप से जॉब करने वाले लोगों को रोजाना 8 से 9 घंटे स्क्रीन पर देने होते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
- अगर आप पलक बहुत कम झपकते हैं तो आंखों में ड्राइनेस आ जाती है।
- स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को थकाने का कार्य करती है।
- स्क्रीन को बहुत दूर से देखना, स्क्रीन को बहुत पास से देखना या गलत कोण पर स्क्रीन को देखना, आंखों को ज्यादा प्रभावित करता है।
- स्क्रीन की ब्राइटनेस कम या ज्यादा करने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है।
- स्क्रीन को आप गलत स्थिति में बैठकर या कितना झुक कर देखते हैं इससे भी आपकी गर्दन और कंधे के दर्द का कारण पता चलता है।
- अगर आंखों में पहले से ही किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कंप्यूटर विजन सिंड्रोम होने की चांस ज्यादा है।
Computer Vision Syndrome Diagnosis in Hindi
जब आप डॉक्टर के पास इस समस्या (Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari) को लेकर जाते हैं तो कई प्रकार के टेस्ट के माध्यम से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम को चेक किया जाता है। डॉक्टर ड्राई आई टेस्ट, रिफ्रैक्शन टेस्ट, विजुअल एक्यूटी टेस्ट, आंखों की कॉन्बिनेशन की जांच, आपने कितना समय स्क्रीन पर बिताया है, इसकी हिस्ट्री की जांच आदि के माध्यम से डायग्नोसिस करता है।
Computer Vision Syndrome Treatment in Hindi
- Computer Vision 0-20 नियम को फॉलो करना है, जिसमें प्रत्येक 20 मिनट में करीब 20 सेकंड के लिए आपको अपने से 20 फीट दूर रखी वस्तु को ध्यान से देखना है, जिससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।
- आंखों की नमी को बरकरार रखने के लिए आपको बार-बार पलके झपके रहना है।
- अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि की डिस्प्ले सेटिंग्स को ब्राइटनेस कंट्रास्ट और फोंट साइज के हिसाब से उस लेवल पर सेट करें जिसमें आप कंफर्टेबल रहते हैं।
- डॉक्टर आपकी ड्राई आंखों के लिए आर्टिफिशियल आंसू उपयोग करने के लिए कह सकता है।
- कंप्यूटर के लिए विशेष ब्लू लेजर कट लैंस वाली चश्मा उपयोग करें।
- जरूरत पड़ने पर आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए विजन थेरेपी लेनी पड़ सकती है।
- आप यह जानकारी Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari आर्टिकल में पढ़ रहे है।
यह भी पढ़े – BSc Nursing Course Ki Jankari | B.Sc नर्सिंग कोर्स क्या है, इसकी पात्रता, फीस, एडमिशन और अन्य जानकारी
Computer Vision Syndrome Prevention Tips in Hindi
अब आप नीचे Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari में इसके बचाव के उपाय पढ़ सकते है
- स्क्रीन पर टाइम को सीमित करें और कम से कम उपयोग करें।
- जहां पर आप किसी भी डिस्प्ले का उपयोग कर रहे हैं वहां पर सही मात्रा में रोशनी हो।
- रात के अंधेरे में स्क्रीन को कम से कम उपयोग करें।
- आपको उचित मात्रा में पानी पीते रहना है।
- स्क्रीन पर काम करने के दौरान आपको हर घंटे 5 से 10 मिनट का ब्रेक लेते रहना है।
- लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते समय सही पोस्चर में कुर्सी को लगायेगे और सीधे बैठकर अपनी आंखों की दिशा में डिस्प्ले को रखें।
- अपनी आंखों को प्रीवेंट करने के लिए आपको आई प्रोटेक्टेड लेंस का उपयोग करना चाहिए।
Computer Vision Syndrome Remedy
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम का घर पर भी कुछ घरेलू उपचार के माध्यम से इलाज किया जा सकता है जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। यहाँ पर हम आपको नीचे Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari के बारे में बता रहे है।
- अपने हथेलियां को तेजी से आपस में रगड़कर गर्म होने पर आंखों पर हल्के से रखें। ऐसा बार-बार करने से आंखों को आराम मिलने लगता है।
- आंखों को खाली समय में इधर-उधर दाएं बाएं घुमाएँ और दूर रखी वस्तुओं पर फोकस करें, जिससे उन्हें आराम मिलता है।
- आंखों में अगर जलन रहती है तो आप ठंडा पानी में भिगोए कपड़े को अपनी आंखों पर रखें।
- आपको विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर भोजन करना है जो आंखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
Computer Vision Syndrome Myths
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैल रही हैं इसीलिए हम आपको Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- CVS का कोई इलाज नहीं है – आपको बता दें कि विजन थेरेपी के माध्यम से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम का इलाज किया जाता है और इसके लक्षणों में कमी आती है।
- CVS केवल बच्चों में होता है – ऐसा नहीं है, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम बच्चों में, बड़ों में और बुजुर्गों में सभी में पाया जा सकता है।
- कंप्यूटर पर काम करने से आंखें खराब होती हैं- कंप्यूटर पर अगर आप काम करते हैं तो आपकी आंखों में तनाव अथवा थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन इसकी वजह से आपकी आंखों की रोशनी को कोई समस्या नहीं होगी।
Computer Vision Syndrome Facts
हम आपको Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari के कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे है।
- दुनिया भर में करीब 60 मिलियन लोग कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से प्रभावित है।
- दुनिया भर में 70% से भी ज्यादा लोग रोजाना 2 घंटे से ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं।
- कॉविड19 के बाद लोग ऑनलाइन काम और पढ़ाई करने लगे हैं जिससे यह समस्या 78% बढ़ गई है।
Wearable Technologies for Computer Vision Syndrome
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari) के लिए बाजार में कई प्रकार की वियरेबल टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। कई ऐसे डिवाइस है जो आप अपनी आंखों पर पहन सकते हैं, जिससे कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से आपका बचाव होता है।
DualBlink डिवाइस – यह एक स्मार्ट ग्लास है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है। इसमें लगे ऑप्टिकल सेंसर आप कितना पलक झपकते हैं उसको मॉनिटर करते हैं। अगर आप पलक कम झपकते हैं तो अपने टेक्नोलॉजी की मदद से यह आपको पल के झपकाने के लिए मोटिवेट करता है।
Oculenz AR Wear- यह ऑगमेंटेड रियलिटी पर आधारित एक स्मार्ट ग्लास है जो कमजोर नजर वाले लोगों के साथ ही कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लिए भी प्रभावित है। इसकी मदद से जब आप स्क्रीन पर देखते हैं तो आपकी आंखों पर बहुत कम तनाव पड़ता है।
NuEyes Pro और e2+ – यह ऐसे डिवाइस है जिसकी मदद से किसी भी स्क्रीन पर आप टेक्स्ट की साइज या इमेज की साइज को 10 से 12 गुना तक बड़ा करके देख सकते हैं, जिससे आपकी आंखों को कम स्ट्रेस लेना पड़ता है और चीज साफ नजर आती है।
सारांश – Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रधान की है। उम्मीद करते है की दिया गया आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपका इस बीमारी से सम्बंधित कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है
अगर आपको Computer Vision Syndrome Hindi Me Jankari पसंद आई है तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करे ताकि सभी इस जानकारी का लाभ उठा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
क्या CVS बच्चों और बुजुर्गों को भी हो सकता है?
हाँ, यह सिंड्रोम किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है जो डिजिटल डिवाइस का अधिक उपयोग करता है।
क्या कंप्यूटर पर काम करने से आंखों की रोशनी चली जाती है?
नहीं, स्क्रीन का अधिक उपयोग आंखों में तनाव और सूखापन तो पैदा कर सकता है, लेकिन इससे स्थायी दृष्टि को नुक्सान नहीं होता।