Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai? जाने मैदान पर चौके छक्के लगाने की ताकत का राज!
विषय सूची
Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai: आईपीएल 2025 में गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के दौरान उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से और अपनी फिटनेस से सभी का दिल जीता है। मात्र 25 साल की उम्र में यह लड़का क्रिकेट का सुपरस्टार बन गया है। जब मैदान पर होते हैं तो चौके छक्के लगाकर खेल के प्रति अपने जुनून को दिखाते हैं, लेकिन अब इनकी पहचान धीरे-धीरे एक फिटनेस आइकॉन के रूप में बन रही है। आज भारत के करोड़ों युवाओं की यह प्रेरणा बन चुके हैं।
आज हम आपको Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai, डायट प्लान, एक्सरसाइज आदि के बारे में बताने वाले हैं। अलग-अलग कंडीशन में कैसे शुभमन गिल खुद को फिट रखते हैं, क्रिकेट के मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस उनकी फिटनेस को दर्शाती है। आइये इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
फिटनेस कोच Sagar Diwan ने दी गिल की फिटनेस की जानकारी
शुभमन गिल के फिटनेस कोच का नाम सागर दीवान है। जब शुभमन गिल 2017-18 में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे उस समय से ही सागर दीवान गिल को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं। गिल की फिजिकल बॉडी को नॉर्मल से स्ट्रांग बनाने में सागर दीवान का बहुत बड़ा हाथ है। आप सभी को बताना चाहेंगे कि सागर दीवान शुभमन गिल को उस समय से ट्रेनिंग दे रहे हैं जब वे रणजी में खेलते थे। उस समय उनके अंदर फिजिकल स्ट्रैंथ की बहुत कमी देखी जाती थी।
साल 2018 में गिल ने सागर दीवान का चंडीगढ़ में एथलेटिक ट्रेंनिंग सेंटर ज्वाइन किया और वहीं से सागर दीवान के साथ अपनी वर्कआउट जर्नी की शुरुआत की। शुभमन गिल अपनी फिटनेस को लेकर शुरू से ही बहुत ईमानदार रहे और लगातार मेहनत की।
सागर दीवान ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए बताया कि, “जब शुभमन गिल 19 वर्ल्ड कप खेल कर जीते थे, तो उन्हें रणजी टीम में शामिल किया गया, लेकिन उस समय उनकी फिजिकल स्ट्रैंथ बहुत कम थी। युवराज सिंह, गिल और अभिषेक शर्मा दोनों को मेरे पास लेकर आए थे और उनकी फिजिकल स्ट्रैंथ और फिटनेस पर काम करने के लिए कहा था। क्योंकि शुभमन गिल मेरे फिटनेस सेंटर चंडीगढ़ के पास में ही रहते थे, ऐसे में रेगुलर वहां पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की जिसकी वजह से उनकी मसल्स में काफी ग्रोथ हुई।”
शुभमन गिल वर्कआउट रूटीन
जब सागर दीवान से शुभमन गिल की फिटनेस रूटीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी दी की, “सप्ताह में तीन से चार बार वेट ट्रेनिंग पर गिल ध्यान देते हैं, इसके अलावा स्क्वेटिंग, डेडलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, चीनअप्स, स्टेप अप आदि एक्सरसाइज रेगुलर करते हैं। क्रिकेट के मैदान पर मेहनत करने के साथ ही जिम में भी गिल काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। मैं उन्हें जब भी 15 किलो वजन के साथ 10 चिन अप करने के लिए कहता हूं तो वह 11 या उससे ज्यादा ही करते हैं।”
स्ट्रेंग्थ ट्रेनिंग
शुभमन गिल रेगुलर बारबेल बैक, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, बेंच प्रेस, ओवरहेड प्रेस, पुल-अप्स, डिप्स और लंजेस आदि एक्सरसाइज करते हैं तो इससे इनका मसल पावर बहुत तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से गिल मैदान पर बड़े-बड़े शॉट लगा पाते हैं। ये वीक में 5 दिन अपने वर्कआउट को फॉलो करते है, रोजाना इनका जिम का सेशन 2 घंटे का होता है। (Source)
कोर डेवलपमेंट
अपनी कोर डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए गिल ओलंपिक लिफ्टिंग और डंबल एक्सरसाइज करते हैं। इसकी वजह से उनकी कोर स्ट्रैंथ बहुत मजबूत बनती है और मैदान पर इनका बैलेंस भी अच्छा रहता है। (Source)
कार्डियो और एंड्योरेंस
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बढाने के लिए गिल दौड़ लगाते हैं और स्विमिंग करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी साइकलिंग भी करते हैं। जब हाई इंटेंसिटी वाली लंबी दौड़ लगाते हैं तो इसी की वजह से उनकी स्टैमिना तेजी से बढ़ती है। इसी वजह से शुभमन गिल मैदान पर एकदम फुर्ती से फील्डिंग करते हैं। (Source)
फ्लेक्सिबिलिटी और रिकवरी
क्रिकेट के मैदान पर खेलते समय चोट लगना और थकान होना बहुत आम बात है। इसके लिए मसल्स की रिकवरी तेजी से होना बहुत जरूरी है। गिल रेगुलर स्टैटिक स्ट्रेचिंग करते रहते हैं, जिसकी वजह से इनको बहुत अच्छी फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है। जब भी क्रिकेट से फ्री होते हैं आइस बाथ लेना पसंद करते हैं। इसकी वजह से मसल्स की थकान उतर जाती है और सूजन भी कम होती है। सागर दीवान के अनुसार गिल रोजाना रेगुलर मसाज और 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं, जिसकी वजह से रिकवरी में उनकी मदद मिलती है। (Source)
Shubman Gill Diet Plan
सागर दीवान के अनुसार गिल अपनी न्यूट्रिशन और डाइट प्लान का ध्यान रखते हैं। इनकी डाइट ही इनकी मसल्स ग्रोथ, एनर्जी और रिकवरी का आधार है। गिल हमेशा ही ग्लूटेन फ्री हाई प्रोटीन डाइट को फॉलो करना पसंद करते हैं। कभी भी किसी प्रकार का जंक फूड, शुगर ड्रिंक लेना पसंद नहीं करते हैं। (Source)
ब्रेकफास्ट– shubman gill favourite breakfast
ब्रेकफास्ट में शुभमन गिल प्रोटीन शेक, नारियल पानी, बॉयल्ड एग आदि लेना पसंद करते हैं। अंडे में जो प्रोटीन होता है इनकी मसाला रिकवरी करने में मदद करता है। जबकि ब्रेकफास्ट में लिया गया ओट्स लंबे समय तक इनको एनर्जी देता है।
लंच– shubman gill favourite lunch
दोपहर में जब लंच करते हैं तो ग्लूटेन फ्री रोटी, हरी सब्जियां, प्रोटीन, ब्राउन राइस आदि लेना पसंद करते हैं। ग्रिल्ड चिकन या दाल खाना इनको बहुत पसंद है। यह सभी डाइट एनर्जी से भरपूर होती है।
डिनर– shubman gill favourite dinner
डिनर में गिल हल्का-फुल्का प्रोटीन, कुछ उबली सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन आदि खाना पसंद करते हैं। यह सब उनकी डाइट का रेगुलर हिस्सा है।
हाइड्रेशन
खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए गिल नियमित रूप से शुगर फ्री जूस पीना पसंद करते हैं और पानी बहुत ज्यादा पीते हैं। अलग-अलग मौसम के अनुसार अलग-अलग फलों का जूस पीना पसंद करते हैं।
छुट्टी के दिन डाइट
एक समय था जब गिल छुट्टी वाले दिन बटर वाले पराठे खाते थे, लेकिन जब से इन्होंने क्रिकेट पर फोकस करना शुरू किया है। तब से छुट्टी वाले दिन ग्लूटेन फ्री पंजाबी खाना पसंद करते हैं। इनकी डाइट और फिटनेस से संबंधित ज्यादातर जानकारी इनके फिटनेस कोच सागर दीवान से मिली है।
Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai
अगर आप शुभमन गिल को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो यहां पर देखेंगे कि अपनी जिम सेशन के वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस को भी मोटिवेट करते हैं। गिल पहले मेहनत करना पसंद करते हैं जिससे बाद में चमक कर सामने आते हैं। (Source)
सागर दीवाने बताया कि, “क्रिकेट से फ्री होने के बाद जब ऑफसीजन आता है तो इनको इंटेंस ट्रेनिंग दी जाती है, जब कभी मैच से पहले मैदान पर जाते हैं तो इनको हलकी लोडिंग वाली ट्रेनिंग दी जाती है।”
Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai- सारांश
शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट का भविष्य है और अपनी फिटनेस और क्रिकेट की जर्नी से सभी को इन्होंने मोटिवेट किया है। मात्र 25 साल की उम्र में क्रिकेट का यह सितारा अधिक ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है जहाँ बहुत ही कम खिलाड़ी पहुंच पाते हैं। उम्मीद करते हैं जो भी जानकारी आज हमने आपको उपलब्ध करवाई है वह आपको पसंद आएगी और आप भी इसे मोटिवेट होंगे। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस तक शेयर करें।
Shubman Gill Ka Fitness Secret Kya Hai(Frequently asked Questions)
Shubman Gill नॉनवेज खाते हैं या वे वेजिटेरियन हैं?
शुभमन गिल नॉनवेज खाते हैं, लेकिन उनकी डाइट में बैलेंस होता है और वह चिकन और फिश जैसे लीन प्रोटीन खाना उनको अच्छा लगता है।
Shubman Gill कितनी बार वर्कआउट करते हैं?
वे सप्ताह में 5 से 6 दिन वर्कआउट करते हैं, जिसमें जिम ट्रेनिंग, कार्डियो और क्रिकेट प्रैक्टिस शामिल होती है।
क्या Shubman Gill योग या मेडिटेशन करते हैं?
मानसिक एकाग्रता और तनाव कम करने के लिए वे ध्यान (मेडिटेशन) और कभी-कभी योग भी करते हैं।
शुभमन गिल की हाइट और वज़न क्या है?
हाइट: लगभग 6 फीट (183 cm), वज़न: करीब 75–77 किलो
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल शैक्षणिक और सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।