
healthaudition.com क्या है ?
यह एक हिंदी ब्लॉग वेबसाइट है जहां पर हम अपने यूजर को स्वस्थ्य से सम्बंधित विभिन्न जानकारी उपलब्ध करते हैं।
विभिन्न प्रकार की स्वस्थ्य से सम्बंधित जानकारी इकट्ठी कर उसे पाठक तक पहुंचने का काम किया जाता है ताकि पाठक को इन जानकारियों से लाभ प्राप्त हो सके। और वह अपने जीवन को सुखमय बना सके क्यों की आज की इस भागती दौड़ती दुनिया में समय की बहुत कमी है..हम पाठकों की रूचि और आवशयक्ता अनुसार लेख तैयार करते हैं.हम यहाँ पर विभिन्न विषयों पर लेख लिखते हैं जैसे diseases ,alternative therapies ,technology इत्यादि।हम यहाँ पर स्वस्थ्य से जुडी हर जानकारी को सहेजने की कोशिश करते हैं।
योगेश ठाकुर कौन है ?
नमस्कार पाठकों ,मेरा नाम योगेश ठाकुर है ,मैंने पैथोलॉजी विषय में स्नातक किया है। मैं 15 से भी अधिक वर्षो से स्वस्थ्य के फील्ड से जुड़ा हुआ हूँ. मुझे स्वास्थ्य के फील्ड में काम करने में अधिक रूचि है। स्वास्थ्य के फील्ड में लगातार काम करते हुए मैंने इस ब्लॉग वेबसाइट की शुरुवात की है जिसमें मैं अपने तजुर्बे को साझा किया है. पाठकों से निवेदन है की आप भी इस ब्लॉग में दी गयी जानकारी से लाभ प्राप्त करें। हम लगातार नयी नयी जानकारी आप तक इस ब्लॉग के माध्यम से पहुंचने का प्रयास करते रहेंगे।
कैसे बना मैं एक ब्लॉगर ?
शुरू से ही स्वस्थ्य के फील्ड में रूचि होने के कारण इसे ही अपने करियर के रूप में चुना क्यों की मुझे जीव जंतुओं
और पेड़ पौधों में इंटरेस्ट है प्रकृति से प्यार है शरीर भी प्राकृतिक है और बीमारी होने पर इलाज भी करना पड़ता है.
फिर कही से पता चला की ब्लॉग के माध्यम से भी इलाज में सफलता पायी जा सकती है और यही से ब्लॉगर बनने
का आईडिया आया। आज कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और जानकारी के आभाव में सही समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है कई लोग समय से पहले मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से अगर मैं लोगों की जान बचा सकू तो मेरा यह ब्लॉग बनाने का उद्देश्य सफल हो पाएगा। अगर आप को मेरे ब्लॉग में लिखे आर्टिकल पसंद आये तो आप अपने परिचितों को जरूर शेयर करें।

Dr Narendra Thakur M.B.B.S.
Our Medical Expert